Saturday, 29 August 2020

राशियां और उनके स्वामी गृह

1. मेष की आकृति छाग अर्थात् बकरे के समान होती है।
2. वृष बैल के आकार का होता है।
3. मिथुन की आकृति युग्मित पुरूष तथा स्त्री जैसा है। स्त्री के हाथ में वीणा और पुरूष के हाथ में गदा है।
4. कर्क का स्वरूप कछुए की तरह है।
5. सिंह की आकृति शेर की तरह है।
6. कन्या का स्वरूप ऐसा है कि नाव में एक कन्या है और उसके हाथ में दीपक है।
7. तुला का स्वरूप बाज़ार में तराजू लेकर कुछ तौलते हुए पुरूष जैसा है।
8. वृश्चिक की आकृति बिच्छू के सदृश है।
9. धनु का स्वरूप हाथ में धनुष लिए हुए ऐसे मनुष्य जैसा है जिसके कमर से नीचे का भाग घोड़े जैसा है।
10. मकर का मुँह(गले से ऊपर का भाग) मृग की तरह और शेष शरीर मकर (मगरमच्छ) की तरह है।
11. कुम्भ की आकृति हाथ में खाली घड़ा लिए मनुष्य जैसी है।
12. मीन दो मछलियों के जोड़े के रूप में है जिसमें दोनों मछलियों की पूँछें एक दूसरे से उलटी दिशा में हैं अर्थात् एक के मुख पर दूसरे का पूँछ है।



ज्योतिष के अनुसार 12 राशियों(मेष,वृष,मिथुन,कर्क,सिंह,कन्या,तुला,वृश्चिक,धनु,मकर,कुम्भ और मीन) और 9 ग्रहों(सूर्य,चंद्रमाँ,मंगल,बुध,गुरु,शुक्र,शनि,राहु और केतु) का वर्णन मिलता है | ये सभी 12 राशियाँ इन सभी 9 ग्रहों के द्वारा ही संचालित होती है | यानि प्रत्येक राशि किसी न किसी गृह के अधीन होती है | जिसमें से सूर्य और चंद्रमा को छोड़कर सभी ग्रहों को 2-2 राशियाँ मिलती है | यानि सूर्य और चंद्रमा केवल एक-एक राशि के स्वामी है व अन्य सभी गृह दो – दो राशियों के स्वामी है | आइये जानते है कौन सी राशि किस गृह को संबोधित करती है |

 
1. मेष राशि: मेष राशी का स्वामी गृह मंगल है | मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है |
2. वृषभ राशि: वृषभ राशी के स्वामी गृह शुक्र गृह है | शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है | इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें | घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए
3. मिथुन राशि: मिथुन राशी के स्वामी गृह बुध गृह है | बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है | गणेश जी दूर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें |
4. कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी गृह चन्द्र देव है | चन्द्र देव का प्रिय दिन सोमवार है इसलिए चन्द्र देव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पूजा करना विशेष रूप से फल प्रदान करने वाला है |
5. सिंह राशी: सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य देव है | सूर्य देव की पूजा करें | सूर्य देव को अर्ध्य ( जल अर्पित) दे 
6. कन्या राशी: कन्या राशी के स्वामी बुध गृह है | बुध को प्रसन्न करने के लिए हर बुधवार गाय को हरी घास खिलाना चाहिए। बुध को गणेश जी का दिन भी माना गया है | गणेश जी दूर्वा अर्पित करें व इस दिन उनकी पूजा करें |
7. तुला राशि: तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र गृह है |  शुक्र देव को असुरों का गुरु माना गया है | इनकी आराधना के लिए आप शुक्रवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें | घर में पूजा के समय ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए
8. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल गृह है |  मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा करने से, मंगलवार को शिवलिंग पूजा से विशेष लाभ प्राप्त होता है |
9. धनु राशि: धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | इस राशी के लोग गुरु बृहस्पति की विशेष आराधना करें। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हर गुरुवार साबूत हल्दी का दान करें। साथ ही, पीले रंग के अन्न का दान भी कर सकते हैं, जैसे चने की दाल। शिवजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
10. मकर राशि: मकर राशि के स्वामी शनि देव है | शनिवार के दिन शानिमंदिर जाए | शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं | हनुमान जी की पूजा करें |
11. कुम्भ राशि: कुम्भ राशि के स्वामी शनि गृह है | शनि देव की पूजा करें | शनि मंदिर जाए और साथ ही हनुमान जी की भी पूजा करने से शनि देव प्रसन्न होते है |
12. मीन राशि: मीन राशी के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | गुरुवार के दिन अधिक से अधिक दान कर्म आदि करें | गुरु देव की उपासना करें |

 

 

No comments:

Post a Comment